फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   inder kumar gujral was cremated

पंचतत्व में विलीन हुए इंद्र कुमार गुजराल

Sat, 01 Dec 2012 04:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 01 Dec 2012 04:27 PM IST
विज्ञापन
inder kumar gujral was cremated

पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल का पार्थिव शरीर शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ शाम करीब 3 बजे राजघाट के निकट एकता स्थत पर किया गया। उनके बड़े पुत्र और शिरोमणि अकाली दल के सांसद नरेश गुजराल ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इंद्र कुमार गुजराल का शुक्रवार रात को मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। वह 92 वर्ष के थे। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर सेना के तीनों अंगों ने सशस्त्र सलामी दी। अंत्येष्टि में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा संसदीय दल के अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली सहित अनेक नेता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed