फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indecent comments about hazrat muhammad at whatsapp

वाट्सएप पर मोहम्मद साहब को लेकर अभद्र टिप्पणी

Fri, 26 Jun 2015 12:01 PM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
indecent comments about hazrat muhammad at whatsapp

यूपी के बिजनौर में हजरत मोहम्मद साहब पर वाट्सएप पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से मुस्लिमों में उबाल है। बृहस्पतिवार को मुस्लिमों ने चाहशीरी स्थित जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अनवारुल हक के नेतृत्व में थाने जाकर सीओ सिटी शैलेंद्र लाल से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


सीओ से वार्ता करते हुए मौलाना ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा वाट्सएप पर एक ग्रुप में हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है, जिससे मुस्लिम समुदाय में आक्रोश है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी को किसी भी प्रकार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इससे समाज में अराजकता का माहौल बन सकता है। उन्होंने कहा कि टिप्पणी करने वाला युवक अब भी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप एडमिन पुलिस हिरासत में

indecent comments about hazrat muhammad at whatsapp

उन्होंने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी कराने की मांग की है। साथ ही वाट्सएप सहित तमाम सोशल साइट पर निगरानी के लिए एक स्पेशल सेल गठित करने की मांग की। इस दौरान अनेक मुस्लिम थाने में मौजूद रहे।

शहर कोतवाल अजय कुमार गौतम के मुताबिक ग्रुप एडमिन अंकित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मैसेज भेजने वाले के बारे में अंकित से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed