फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   incursions along china border due to perception difference: rajnath

भारतीय सीमा में चीनी घुसपैठ पर क्या बोले राजनाथ?

Thu, 17 Jul 2014 07:44 PM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
incursions along china border due to perception difference: rajnath

चीनी सैनिकों की भारतीय सीमा में एक बार फिर घुसपैठ करने की खबरों के बीच भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसी घटनाएं सीमा के बारे में दोनों देशों के नजरिए में अंतर के कारण होती है और दोनों देश के नेता इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों में जम्मू और कश्मीर के लद्दाख सेक्टर में चीनी सेना की दो बार घुसपैठ करने की कोशिश पर अपनी प्रतिक्रिया में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ये बातें कहीं।

विज्ञापन

कैसे सुलझेगा सीमा विवाद?

incursions along china border due to perception difference: rajnath

चीन के पीपुल्स लिबरेशन के जवानों ने घुसपैठ की यह कोशिश उस वक्त की जब मंगलवार को ब्राजील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सीमा विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहे थे।

गृह मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के प्रमुख सीमा विवाद और इसे कैसे सुलझाया जा सकता है, इस पर बातचीत कर रहे हैं। राजनाथ ने कहा कि घुसपैठ की ऐसी घटनाएं पहले भी घटी हैं। कभी-कभी वे हमारी सीमा में आ जाते हैं और हमारी सेना उन्हें वापस भेजती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed