फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Incredible India campaign under scanner after misbehave with tourists

विदेशी पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार से इनक्रेडिबल इंडिया पर उठे सवाल

Mon, 10 Aug 2015 08:48 AM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
Incredible India campaign under scanner after misbehave with tourists

भारत सरकार एक तरफ दुनिया भर के पर्यटकों को भारत घूमने के लिए आमंत्रित करने के लिए इनक्रेडिबल इंडिया अभियान चला रही है वहीं दूसरी तरफ अपने यहां विदेशी पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार के बढ़ते मामलों से देश शर्मसार हो रहा है।

विज्ञापन


भारतीय अधिकारियों से विदेशों में अब सीधा सवाल पूछा जाने लगा है। केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान जब एक विदेशी ट्रेवल एजेंट ने यह मसला उठा दिया तो भारतीय अधिकारी सकते में आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने भारत के ही राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला दिया था। एनसीआरबी के हाल ही में जारी आंकड़ों के मुताबिक बीती अवधि में भारत में पर्यटकों के साथ बलात्कार (रेप) के 86 मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़-छाड़ की श्रेणी में 129 मामले दर्ज किए गए थे। यही नहीं महिला पर्यटकों के साथ अपमानजनक तरीके से पेश आने के भी 8 मामले सामने आए थे।

उनके मुताबिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में भारत के प्रतिद्वंद्वी देश अब इन्हीं आंकड़ों को अपना हथियार बना रहे हैं और भारत के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। इसलिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय से इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा गया है।

महिला पर्यटकों की संख्या में गिरावट

Incredible India campaign under scanner after misbehave with tourists

गौरतलब है कि पिछले दिनों विभिन्न राज्यों के पर्यटन मंत्रियों के समक्ष केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेश शर्मा ने भी इस मामले को उठाया था और उनसे अनुरोध किया था पर्यटकों के साथ कोई अनहोनी न हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाए।

वर्ष 2014 के दौरान डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड,स्वीडन, स्विटजरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, जापान और दक्षिण कोरिया समेत कई देशों से आने वाली महिला पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है।

फरवरी में ही जापानी पर्यटक के साथ उनके टूर गाइड ने ही बलात्कार किया था। इससे पहले कई देशों की महिला पर्यटकों के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि केन्द्र सरकार ने हाल ही में इसके लिए उपायों की घोषणा की है लेकिन राज्य सरकारों की उदासीनता की वजह से इसमें सफलता नहीं मिल पाती है।

अधिकारियों के मुताबिक इस समय केरल, गोवा, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे कुछ राज्य ही पर्यटकों के लिए चिंतित हैं। शेष राज्य तो इसे सब चलता है के फार्मूले पर हैंडल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed