फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Increased role of state ministers in functioning of government

सरकार के कामकाज में बढ़ेगी राज्य मंत्रियों की भूमिका

Fri, 22 Jan 2016 12:02 PM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
Increased role of state ministers in functioning of government

शासन के विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी बदलावों के लिए शीर्ष नौकरशाहों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष विचार रखे हैं। तो सरकार भी शासन के कामकाज में राज्यमंत्रियों की भूमिका बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इस प्रयास में महीने के हर बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। इसकी शुरूआत जनवरी 27 से हो जाएगी।

विज्ञापन


सरकार के इस कदम को बिहार की सियासी हार के बाद भूल सुधार का प्रयास माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों संघ परिवार ने भी सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में पीएम को अवगत कराते हुए सुधार की बात कही थी।
विज्ञापन


तो बिहार के चुनावी नतीजों के बाद सरकार को भी इस बात का अहसास हुआ है कि पीएम मोदी ने जो काम किए हैं उसका प्रचार-प्रसार निचले स्तर पर नहीं हो पा रहा है। इसलिए सरकार का जोर अपनी योजनाओं के प्रचार प्रसार पर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ाया जा रहा है मंत्रियों का कद

Increased role of state ministers in functioning of government

वहीं सरकार के भीतर सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य मंत्रियों का कद भी बढ़ाया जा रहा है। पहले प्रगति के जरिए पीएम ने इन मंत्रियों को कामकाज में साथ जोड़ा। तो अब हर महीने के अंतिम बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक कर वे वरिष्ठ मंत्रियों के साथ राज्य मंत्रियों के भेद को दूर करेंगे।

पीएम का जोर मंत्रियों के बीच समन्वय बैठाने पर है। वरिष्ठ मंत्रियों को वे पहले भी कह चुके हैं कि उन्हें राजग सांसदों से लगातार संपर्क स्थापित करना चाहिए।

बुधवार को सचिवों के दो समूहों ने पीएम मोदी के समक्ष सुशासन और कृषि क्षेत्र की चुनौतियां और उसके उपायों पर विस्तार से विचार रखे हैं। पीएम ने खुद ही नौकरशाहों से विचार साझा करने का आह्वान किया था। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी और मनोहर पर्रिकर के अलावा भारत सरकार के सभी सचिव उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed