फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   born child and get seven lakh rupees

बच्चे पैदा करने के लिए मिल रहे हैं पैसे और प्लॉट

Mon, 25 May 2015 12:40 PM IST
Updated Mon, 25 May 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
born child and get  seven lakh rupees

फ़िनलैंड के छोटे कस्बे घटती आबादी की समस्या से इस क़दर जूझ रहे हैं कि लोगों को बोनस देकर आबादी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। नेशनल ब्राडक़स्टर येले की ख़बरों के मुताबिक़ कुछ स्थानीय निकाय एक यूरो में रहने के लिए जमीन का टुकड़ा देने का प्रस्ताव रख रहे हैं।

वहीं कुछ स्थानीय निकाय बच्चा पैदा करने वाले दंपतियों को नक़द राशि ऑफर कर रहे हैं। चूंकि फिनलैंड निवासियों का शहरों की ओर पलायन रुक नहीं रहा है, इसलिए नागरिक संस्थाएं घटती आबादी के असर को कम करने की कोशिश कर रही हैं।

'एसोसिएशन ऑफ फिनिश लोकल एंड रीजनल ऑथॉरिटीज' के एक अध्ययन के अनुसार, दो तिहाई से ज्यादा छोटे नगर निगम मामूली कीमतों पर प्लॉट दे रहे हैं।

विज्ञापन

सवा सात लाख रूपए एक बच्चे के!

born child and get  seven lakh rupees

कुछ कस्बों में बच्चे पैदा करने के लिए अच्छी खासी नकद राशि देने का प्रस्ताव किया जा रहा है। हालांकि इस ‘बेबी बोनस’ की राशि अलग अलग कस्बों में अलग अलग है।

येले के अनुसार, पश्चिमी फ़िनलैंड के एक छोटे क़स्बे में बच्चे पैदा करने वालों को 10,000 यूरो (क़रीब सवा सात लाख रुपए) दिया जा रहा है। इस देश में सबसे छोटा नगर निगम है लेस्तीजार्वी का, जिसकी कुल आबादी है 815।

क़स्बे के अधिकारियों को उम्मीद है कि नक़द राशि के प्रस्ताव से उन्हें आबादी बढ़ाने में मदद मिलेगी, लेकिन एक झटके में पैसे बनाने की मक़सद से आने वाले लोगों को रोकने के लिए एक बार में केवल 1,000 यूरो ही जारी किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग नहीं ले रहे हैं सुविधाएं!

born child and get  seven lakh rupees

फ़िनलैंड सरकार पहले ही 17 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए आर्थिक मदद देती है और हर नवजात के लिए जरूरी सामान की किट देने को अनिवार्य कर दिया है।

एसोसिएशन का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि स्थानीय भत्तों से आबादी पर असर पड़ रहा है या नहीं, लेकिन एक कस्बा ऐसा है जहां इन सुविधाओं को लेने वालों की भारी कमी है।

उताजार्वी कस्बे की आबादी 2,901 ह।. यहां दस साल से एक यूरो में प्लॉट का ऑफर चल रहा है लेकिन तबसे कुछ दर्जन प्लॉट ही लेने वाले मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed