{"_id":"3b23a479278f6157682bcbc8aa253d83","slug":"increase-of-seven-per-cent-dearness-allowance-of-central-staff-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात फीसदी बढ़ेगा केंद्रीय कर्मियों का डीए!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सात फीसदी बढ़ेगा केंद्रीय कर्मियों का डीए!
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 01 Sep 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सौ फीसदी से बढ़ाकर 107 फीसदी कर सकती है। इससे करीब तीस लाख कर्मचारियों और लाखों पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय 1 जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में सात फीसदी इजाफे का प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में पेश कर सकता है। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मूल वेतन का 107 फीसदी हो जाएगा।
विज्ञापन
महंगाई भत्ता बढ़ने से पेंशनभोगियों को भी लाभ होगा। दरअसल श्रम मंत्रालय ने औद्योगिक कर्मचारियों के लिए महंगाई का जो आंकड़ा जारी किया है उसके मुताबिक 1 जुलाई 2013 से 30 जून 2014 के बीच महंगाई दर 7.25 फीसदी रही है।
विज्ञापन
इस लिहाज से केंद्र सरकार अपने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को सात फीसदी बढ़ाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले यूपीए सरकार ने महंगाई भत्ता में दस फीसदी की बढ़ोतरी की थी। 1 जनवरी 2014 से महंगाई भत्ता 90 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी किया गया था। हालांकि केंद्रीय कर्मचारी संगठन इस इजाफे से संतुष्ट नहीं है। उनकी ओर से लंबे समय से मूल वेतन में महंगाई भत्ते को जोड़ने की मांग की जा रही है।
लेकिन पिछली सरकार ने ऐसा नहीं किया। और अब नई सरकार का ध्यान भी इस ओर नहीं है। अगर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को मूल वेतन में जोड़ दिया जाए तो मूल वेतन के आधार पर मिलने वाले भत्ते और वेतन में इजाफा होगा।