फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   income tax officials helped niira radia : CBI

नीरा राडिया पर सीबीआई का सनसनीखेज खुलासा

Wed, 09 Oct 2013 11:39 AM IST
दिल्ली
दिल्ली Updated Wed, 09 Oct 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
income tax officials helped niira radia : CBI

सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि आयकर विभाग के कुछ अधिकारियों ने कॉरपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया को करोड़ो रुपए का फायदा पहुंचाया है।

विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक टैक्स से संबंधित कागजात में छेडछाड़ कर नीरा राडिया को जानबूझकर करोड़ो रुपए की मदद पहुंचाई गई है।

टीएनएन के मुताबिक नीरा राडिया के तरफ से की गई करीब 72,000 फोन कॉल की जांच करने के बाद सीबीआई इस नतीजे पर पहुंची है।

इस मामले से संबंधित गोपनीय रिपोर्ट को अतिरिक्त सॉलिस्टिर जनरल पारस कुहद ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जीएस सिंघवी और वी गोपाल गोडा को सौंप दी है।

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की तरफ से पैरवी करते हुए अतिरिक्त सॉलिस्टिर जनरल एल नागेश्वर राव ने कहा कि चार अक्टूबर को पेश की गई सीबीआई रिपोर्ट में तीन फोन कॉल पर उंगली उठी है। इन फोन कॉल से साफ होता है कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने नीरा राडिया को करोड़ो रुपए की मदद गलत तरीके से की है।
विज्ञापन


इस मामले की अगली सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगली सुनवाई में इस मामले में टेलीफोन कॉल के इंटरसेप्ट सुने जाएंगे।

कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि तब तक इस मामले से संबंधित किसी भी अधिकारी का तबादला और पदोन्नति न की जाए।

आईटी विभाग की तरफ से किए जाने वाले फोन टैपिंग मामले में यह बात सामने आई थी कि गैर कानूनी रूप से नीरा राडिया ने अपने टैक्स मामले में अपनी जिम्मेदारी घटाने के लिए आयकर आधिकारियों की मदद ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed