फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Income tax officers illegal property seized

आयकर अधिकारी की करोड़ों की संपत्ति जब्त

Mon, 06 Jan 2014 12:38 AM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Mon, 06 Jan 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
Income tax officers illegal property seized

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित तौर पर सीनियर आईआरएस ऑफिसर की गोवा में बीच के किनारे 'बेनामी संपत्ति को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


कुछ साल इसी अधिकारी आशुतोष वर्मा को हथियार डीलर सुरेश नंदा की कंपनी की आयकर रिपोर्ट में छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आशुतोष वर्मा इस समय चेन्नई में आयकर विभाग में संयुक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।

सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल नहीं करने को आधार बनाते हुए कुछ समय पहले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने वर्मा का प्रमोशन कर दिया था। हालांकि बाद में पिछले साल सीबीआई ने अधिकारी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन


वर्ष 2012 में वर्मा, नंदा और कुछ अन्य के खिलाफ मनी लॉंड्रिंग का मामला दर्ज करने वाले ईडी ने पाया कि गोवा के परनेम में मोरगिम गांव में स्थित जमीन को एक आयकर अधिकारी 'बेनामी के रूप में खरीदा है। इसकी कुल कीमत 4.40 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि जमीन के लिए भुगतान इंडियन रेवेन्यू सर्विस के 1999 बैच के अधिकारी के जानने वाले कई लोगों ने घुमावदार तरीके से किया था।

असली मालिक का नाम छिपाने के लिए जमीन को कई लोगों के नाम किया गया। इस तरह की डील को 'बेनामी करार दिया जाता है।

मैसर्स नित्या रिजॉर्ट कंपनी के नाम से यह जमीन खरीदी गई है, जिसके खाते से सिर्फ 2 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया जबकि बाकी पैसा नगद दिया गया।

मार्च, 2008 में सीबीआई ने वर्मा और नंदा, उनके बेटे संजीव और सीए बिपिन शाह को एक फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया था।

नंदा नेवी वार रूम लीक मामले में मुख्य आरोपी है। सीबीआई ने उस समय कहा था कि ये लोग होटल में नंदा की कंपनी को टैक्स से बचाने के लिए बातचीत कर रहे थे।

फरवरी, 2007 में वर्मा के नेतृत्व में आयकर टीम ने नंदा के ठिकानों पर छापा मारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed