फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   income tax department sent notice to aam aadmi party for illegal donation

जीत के अगले दिन ही 'आप' को लगा झटका

Wed, 11 Feb 2015 10:18 PM IST
Updated Wed, 11 Feb 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
income tax department sent notice to aam aadmi party for illegal donation

ऑल इंडिया रेडियो के अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। ये नोटिस पार्टी को मिले दो करोड़ रुपए के चंदे को लेकर हो रहे विवाद के सिलसिले में भेजा है।

विज्ञापन


नोटिस पर नौ फ़रवरी की तारीख़ है और 16 तारीख़ तक इसका जवाब मांगा गया है। विभाग ने पार्टी से गोल्डमाइन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड, सनविज़न एजेंसीज़ प्राइवेट लिमिटेड, स्काईलाइन मैटल्स एंड एलॉयज़ प्राइवेट लिमिटेड और इन्फ़ोलांस सॉफ़्टवेयर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से मिले पैसे का पूरा ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये कंपनियां असली नहीं हैं और दस्तावेज़ों के मुताबिक़ ये कंपनियां और इनके डायरेक्टर अपने पतों पर मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने किया नोटिस का स्वागत

income tax department sent notice to aam aadmi party for illegal donation

नोटिस में यह भी कहा गया है कि कंपनी एक्ट के मुताबिक़ ये कंपनियां चंदा देने के नियमों का भी पालन नहीं करतीं। आम आदमी पार्टी ने नोटिस का स्वागत करते हुए कहा है कि वो इस बारे में सहयोग करेगी। कांग्रेस ने स्वीकार किया है कि उन्हें भी ऐसा एक नोटिस मिला है।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस नोटिस की प्रतियां लगाई हैं और इन पर चर्चा हो रही है कि मतगणना के एक दिन पहले ही ये नोटिस भेजे गए। 'दो करोड़ का चंदा' एक स्वयंसेवी संस्था 'आप वॉलंटियर्स एक्शन मंच' यानी अवाम ने मतदान से ठीक पहले आम आदमी पार्टी पर काला धन चंदे के रूप में लेने का आरोप लगाया था।

अवाम ने गुरुवार को चुनाव आयोग के सामने आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी और इसे चंदे का घोटाला’कहा था। उनका आरोप था कि 'आप' को पिछले साल 50-50 लाख रुपए फ़र्ज़ी कंपनियों के ज़रिए उपलब्ध कराए गए थे जो हवाला से जुड़ी थीं। इस पर 'आप' ने सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में विशेष जांच टीम के ज़रिए चुनाव में खड़ी तीनों मुख्य पार्टियों को मिलने वाले चंदे की जांच कराने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed