{"_id":"6f8f85c6-6471-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"income-tax-department-raid-on-gadkari-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी की कंपनी पर आयकर विभाग का छापा ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गडकरी की कंपनी पर आयकर विभाग का छापा
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 22 Jan 2013 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय अनियमितताओं के मामले में घिरे भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। गडकरी के स्वामित्व वाली कंपनी पूर्ति ग्रुप पर कर चोरी के मामले में आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को छापेमारी की।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम पूर्ति समूह से जुड़े नौ ठिकानों पर पहुंची और जांच को अंजाम दिया। टीम ने इन सभी जांच कार्रवाई को मुंबई के विभिन्न जगहों पर अंजाम दिया। ज्ञात हो कि आईटी विभाग ने गडकरी को एक फरवरी को बुलाया है। वहीं, गडकरी ने इसके लिए और वक्त मांगा है।
विज्ञापन
विभाग की यह कार्रवाई उस समय की गई जब गडकरी को इनकम टैक्स महकमा ने पूर्ति समूह से जुड़ी कंपनियों में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में पेश होने के लिए कहा था।
विज्ञापन
गडकरी ने कुछ भी गलत करने के आरोपों को नकारते हुए कहा था कि वह कुछ समय पहले पूर्ति समूह से इस्तीफा दे चुके हैं। इससे पहले आयकर विभाग ने कर चोरी के मामले में गडकरी को जनवरी के दूसरे पखवाड़े में पेश होने का नोटिस भेजा था।
तब भी गडकरी ने दो सप्ताह का समय यह कहकर मांगा था कि वह नागपुर में नहीं हैं। उनकी गुहार पर विस्तार देते हुए पेशी की तारीख 21 जनवरी तय कर दी गई थी। गडकरी को व्यक्तिगत तौर पर आयकर विभाग के समक्ष पेश होने का नोटिस भेजा गया था।