{"_id":"9ff3119a6916c77ef8c98b302850eceb","slug":"income-tax-commissioner-is-the-owner-of-3-bungalows-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के बंगलों के मालिक निकले आयकर आयुक्त","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
करोड़ों के बंगलों के मालिक निकले आयकर आयुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 02 Apr 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
बाड़मेर के व्यापारी से रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किए गए जोधपुर के मुख्य आयकर आयुक्त पवन कुमार शर्मा करोड़ों की कीमतवाले चार बंगलों के मालिक हैं। उनके पास बंगलों के अलावा फॉर्म हाउस भी हैं।
विज्ञापन
सीबीआई को आयुक्त के पास से जयपुर, जोधपुर, अजमेर व बंगलूरू स्थित बंगलों व फॉर्म हाउस के बारे में जानकारी मिली है। इस मामले को लेकर आयुक्त सहित गिरफ्तार तीनों आरोपियों से सीबीआई पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार इस मामले में कुछ और आयकर अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, जिनसे सीबीआई की विशेष टीम पूछताछ कर रही है। कुछ दिनों में और आयकर अधिकारियों के गिरफ्तार होने की संभालना है।
विज्ञापन
सीबीआई के जांच घेरे में संयुक्त आयकर आयुक्त जयसिंह, बाड़मेर के सहायक कमिश्नर राकेश राणा और कुछ अन्य अधिकारी भी आए हैं। आरोपियों और संदिग्ध अधिकारियों के दफ्तर और घरों पर तलाशी जारी है।
सूत्रों के अनुसार तलाशी में सीबीआई को मामले से संबंधित कुछ दस्तावेज मिले हैं, जन्हें अपने कब्जे में ले लिया है। सीबीआई ने कुछ लैपटॉप, कम्प्यूटर आदि भी जांच के लिए जब्त किए हैं।
सीबीआई ने बाड़मेर के व्यवसायी किशोर जैन से पन्द्रह लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में जोधपुर में मुख्य आयकर आयुक्त पवन कुमार शर्मा, आयकर अधिकारी (जनसम्पर्क) शैलेन्द्र भंडारी तथा ज्वैलर चंद्रप्रकाश कट्टा को गिरफ्तार कर तीन-तीन दिन के रिमांड पर लिया था।