फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Including the wife and mother acid attack on 5.

पति ने पत्नी और सास समेत 5 पर फेंका तेजाब

Sat, 04 Jul 2015 08:08 AM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 08:08 AM IST
विज्ञापन
Including the wife and mother acid attack on 5.

मेरठ के लिसाड़ीगेट में सात लोगों पर तेजाब फेंकने की घटना को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि एक और वारदात हो गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को दौराला के रुहासा गांव में दामाद ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी और सास समेत पांच लोगों पर तेजाब फेंक दिया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के तारापुरी कॉलोनी निवासी सलीम का निकाह पांच साल पहले दौराला के रुहासा निवासी मौसम अली की बेटी सीमा से हुआ था। दंपति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में उठाया कदम

Including the wife and mother acid attack on 5.

मामला महिला थाने में चल रहा है। सीमा पति से अलग रहने लगी। 20 दिन पहले वह मायके आई थी।

शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सलीम ससुराल पहुंचा। उसने पत्नी पर तेजाब उड़ेल दिया। चीख-पुकार सुनकर सास मीना और साली सायमा आईं तो उन पर भी तेजाब डाल दिया।

आरोपी ने सलहज नाजमा और उसके तीन महीने के बेटे अर्श पर भी तेजाबी हमला कर दिया। परिवार में चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग दौड़े। भीड़ लगने से पहले ही आरोपी भाग गया।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को दबोचा

Including the wife and mother acid attack on 5.

सूचना पर इंस्पेक्टर दौराला जनकसिंह पुंडीर पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए। पुलिस ने झुलसे परिवार को मेडिकल अस्पताल में भर्ती भेजा, जबकि आरोपी सलीम की तलाश में पुलिस लग गई।

पुलिस ने ग्रामीणों को साथ लेकर आरोपी की जंगल में तलाश शुरू कर दी। घेराबंदी कर आरोपी को बड़कली गांव के जंगल से दबोच लिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

एसएसपी डीसी दूबे ने बताया कि तेजाबी हमला करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी रिपोर्ट प्रशासनिक अफसरों को भेज दी है। झुलसे लोगों में महिला व बच्चे की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed