{"_id":"c3c585a6-42e7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"including-relatives-yeddyurappa-gets-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"संबंधियों सहित येदियुरप्पा को जमानत मिली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
संबंधियों सहित येदियुरप्पा को जमानत मिली
बंगलुरू/एजेंसी
Updated Mon, 10 Dec 2012 10:06 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई कोर्ट ने सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, उनके दो पुत्रों, दामाद के अलावा नौ अन्य को अवैध खनन घूस कांड में सशर्त जमानत दे दी है। ये सभी अभियुक्त आज कोर्ट में उपस्थित हुए। सीबीआई के जज एम सी बिरादर ने पूर्व मंत्री कृष्णैया शेट्टी समेत सभी अभियुक्तों को दो लाख के पर्सनल बांड और इतने की ही जमानत भरने के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी को प्रत्येक सुनवाई पर हाजिर रहने, गवाहों को प्रभावित न करने, पासपोर्ट जमा करने और बिना इजाजत देश न छोड़ने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
