महिलाओं के लिए आतंक बना ये कुत्ता!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पागल कुत्ते ने सोमवार को महिला थाना और इसके आसपास के क्षेत्र में जम कर कहर बरपाया। इस दौरान उसने पुलिस कर्मी समेत सात महिलाओं को काटा।
इससे वहां दहशत का माहौल रहा। कुत्ता को पकड़ने के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन वह हाथ नहीं आया। बताया गया कि दोपहर एक बजे एक कुत्ता महिला थाने के अंदर घुस आया और उसने मेडिकल परीक्षण के लिए आई एक किशोरी को काट लिया।
उसकी चीख पुकार सुनकर थाने पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी वहां पहुंची और उन्होंने कुत्ते को भगाने का प्रयास किया तो वह और हमलावर हो गया। हालांकि, जैसे - तैसे कुत्ते को तब वहां से भगा दिया गया।
पुलिसकर्मी समेत सात को कुत्ते ने काटा
कुछ देर बाद थाने के सामने से दो छात्राएं गुजरीं तो कुत्ते ने उन्हें भी काट लिया। दोनों छात्राएं चीखती हुईं थाने के अंदर भागीं। सूचना पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अपने साथ लेकर गए।
इसके बाद कुत्ते को पकड़ने के लिए दो पुरुष पुलिस कर्मियों को लगाया गया, लेकिन वह उसे रात तक नहीं पकड़ सके।
इस दौरान थाने पर तैनात एक महिला पुलिस कर्मी ड्यूटी करने जैसे ही आई, कुत्ते ने उनके पैर को काट लिया। इसके बाद उस कुत्ते ने तीन और राहगीर महिलाओं को अपना शिकार बनाया।
कुत्ते के आतंक से महिला थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मी सहमी- सहमी सी थीं।