फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   including Former Minister of Agriculture six were registered cases of murder

पूर्व कृषि मंत्री सहित छह पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 07 Oct 2012 11:56 PM IST
मथुरा/अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Oct 2012 11:56 PM IST
विज्ञापन
including Former Minister of Agriculture six were registered cases of murder
पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण की मुश्किल बढ़ गई है। पुलिस मुखबिर संजीव सिकरवार की मौत के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर करीब एक साल बाद पूर्व कृषि मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण सहित छह लोगों के खिलाफ रविवार को कोतवाली में हत्या, हत्या के सबूत नष्ट करने, जानलेवा हमला और षड्यंत्र रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  
विज्ञापन


संजीव के पिता शिवकुमार सिकरवार की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उनका पुत्र संजीव सिकरवार उर्फ नेता धौली प्याऊ स्थित श्रीराम धर्मशाला में रहकर भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में जुटा था। उसकी सूचना पर ही तेल माफिया मनोज अग्रवाल और छाता क्षेत्र में संचालित काले तेल के गोदामों को पकड़ा गया था। इससे तत्कालीन कृषि मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण और मनोज अग्रवाल उससे रंजिश रखते थे। छह अक्तूबर, 2011 को कृष्णानगर के शोरूम संचालक अजय, पूजा एंकलेव निवासी यशवीर सिंह ने संजीव को बैंक कालोनी बुलाकर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


शिवकुमार ने दर्ज तहरीर में कहा है कि 27 अक्तूबर, 2011 की सुबह 7:30 बजे ठाकुर रोहतान सिंह निवासी जैंत व दो अन्य व्यक्ति संजीव को रेलवे लाइन पर श्रीजी बाबा आश्रम एवं अमरनाथ विद्या आश्रम की ओर ले गए। आरोप है कि वहां अजय प्रताप, यशवीर सिंह, ठाकुर रोहतान सिंह व तीन अन्य ने मिलकर संजीव की हत्या कर दी और सबूत नष्ट करने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे तत्कालीन चौकी प्रभारी कृष्णानगर ने संजीव से परिचित होने के बाद भी उसे पहचानने से इंकार कर दिया था और अज्ञात में पंचनामा भर दिया। शिवकुमार ने जब रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो उसे धमकाकर भगा दिया गया था। इसके बाद शिवकुमार ने हाईकोर्ट में शरण ली थी। शनिवार को पीड़ित पक्ष हाईकोर्ट के आदेश की कापी लेकर थाने पहुंचा था।


इनके खिलाफ है मुकदमा
मनोज अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण, अजय प्रताप, यशवीर सिंह, ठाकुर रोहतान सिंह व तत्कालीन कृष्णा नगर चौकी प्रभारी। कोतवाली सभी के खिलाफ धारा 302, 201, 120 बी, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed