फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   including Delhi In other states BJP make Government : Satish Upadhyay.

दिल्ली में भी सरकार बनाएगी भाजपा : सतीश उपाध्याय

Wed, 24 Dec 2014 02:04 PM IST
Updated Wed, 24 Dec 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
including Delhi In other states BJP make Government : Satish Upadhyay.

अन्य राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे से दिल्ली भाजपा काफी उत्साहित है। दिल्ली के नेता अब मोदी लहर पर सवार होकर दिल्ली में भी सत्ता हासिल करने की तैयारी में हैं। हालांकि भाजपा की असली परीक्षा दिल्ली में ही होनी है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देकर और परिवारवाद पर विकास का झंडा बुलंद कर पार्टी सत्ता में तो आ गई। लेकिन दिल्ली में इन दोनों में से कोई भी नारा काम नहीं आने वाला है। लिहाजा पार्टी यहां विकास के एजेंडे को ही आगे रखकर चुनाव की रणनीति तैयार कर रही है।
विज्ञापन


चार राज्यों में चुनाव के बाद अब बारी दिल्ली की है। महाराष्ट्र, हरियाणा के  बाद झारखंड में बहुमत हासिल करने और जम्मू कश्मीर में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली भाजपा काफी उत्साहित है। पार्टी कार्यालय में मंगलवार को जीत का जश्न भी मना।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के विधानसभा चुनाव में असली परीक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी है। लिहाजा पार्टी अभी से ही गुणा-भाग में जुटी हुई है। प्रदेश के नेता दिल्ली के विकास का मुद्दा बनाकर जल्द से जल्द चुनाव की तारीख का ऐलान करवाने में जुटे हुए हैं।

अलग मिजाज के लिए रणनीति होगी अलग

including Delhi In other states BJP make Government : Satish Upadhyay.

प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रभात झा का कहना है कि दिल्ली का चुनावी मिजाज अन्य प्रदेशों से काफी अलग है। लिहाजा पार्टी की रणनीति भी अलग होगी। केंद्र के  साथ दिल्ली का विकास, चलो चले मोदी जी के साथ नारा देकर पार्टी चुनाव में उतरेगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय का कहना है कि चारों प्रदेश के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देशवासियों का विश्वास कायम है। दिल्ली ही नहीं अन्य प्रदेशों में भी होने वाले चुनाव में भाजपा अपना परचम लहराएगी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल का कहना है कि विकास का एजेंडा व सुशासन का संदेश जन-जन तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही विकास कर देश को सुनहरे युग में ला सकते हैं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिखा राय ने कहा है कि अब दिल्ली की बारी है। मिशन 60 प्लस के लक्ष्य को दिल्ली भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed