फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Railway Minister Suresh Prabhu strategy to change the face of Indian Railways

रेलवे की सूरत बदलने के लिए 'मास्टर स्ट्रोक'

Wed, 31 Dec 2014 01:10 PM IST
Updated Wed, 31 Dec 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
Railway Minister Suresh Prabhu strategy to change the face of Indian Railways

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात दोहराते हुए जनरल मैनेजरों को आश्वस्त किया है कि रेलवे का निजीकरण नहीं होगा।

विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को जीएम और जोनल मैनेजरों की कांफ्रेंस में घोषणा की कि वह रेलवे की सूरत बदलने के लिए एक श्वेत पत्र जारी करने जा रहे हैं, जिस पर उन्हें अमल करना होगा।
विज्ञापन


रेल मंत्री ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने सभी सांसदों को पत्र लिखकर अपील की है कि वह अपनी सांसद निधि से अपने क्षेत्रों में रेलवे के विकास कार्यों को भी कराएं, जिससे जनता को मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने सभी जोनल मैनेजरों को भी निर्देश दिए कि सांसदों की ओर से इस तरह का कोई भी अनुरोध मिलता है तो उस पर तत्काल कार्यवाही की जाए।

जनरल मैनेजरों को दिया आश्वासन

Railway Minister Suresh Prabhu strategy to change the face of Indian Railways

रेल मंत्री ने जोनल व जनरल मैनेजरों को रेलवे के साझीदारों की आशाओं से उन्हें अवगत कराते हुए इस पर खरा उतरने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि वह उन्हें कार्यों को कराने की शक्तियां प्रदान कर चुके हैं लेकिन अब उनकी भी जवाबदेही बन गई है। उन्हें भी अपने आप को साबित करना होगा।

उन्होंने कहा कि रेलवे का निजीकरण नहीं होगा लेकिन उसे विभिन्न स्रोतों से फंड की जरूरत है, जिससे रुके पड़े कार्यों को निपटाया जा सके। रेलवे को पटरी पर लाने के लिए फंड की बेहद आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि काफी विस्तृत हो चुके ट्रैफिक रूट को सुचारु करने की जरूरत है। ऐसा नई लाइनें बिछाने की बजाय लाइनों के दोहरीकरण व तिहरीकरण करने से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed