{"_id":"c3512ee6769f3b7435024e0c6f4b4399","slug":"in-the-second-list-of-jdu-included-prakash-jha-and-sharad-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधेपुरा से चुनाव लड़ेंगे शरद यादव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मधेपुरा से चुनाव लड़ेंगे शरद यादव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 16 Mar 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल यूनाइटेड ने बिहार के लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा, उद्योगपति अनिल कुमार शर्मा और पार्टी अध्यक्ष शरद यादव के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
रविवार को जारी 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में बिहार के 32, झारखंड के चार और चंडीगढ सीट के उम्मीदवारों के नाम हैं।
प्रकाश झा को पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। आम्रपाली ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन अनिल कुमार शर्मा जहानाबाद लोकसभा से जेडीयू के उम्मीदवार होंगे। पार्टी अध्यक्ष शरद यादव अपनी मधेपुरा सीट से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
हाजीपुर से रामसुंदर दास, सीतामढ़ी से अर्जुन राय, खगड़िया से दिनेश चंद्र यादव, पाटलिपुत्र से रंजन प्रसाद यादव और आरा से मीना सिंह को जेडीयू ने टिकट दिया है।
विज्ञापन
मधेपुरा लोकसभा सीट पर जेडीयू के शरद यादव और राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी पप्पू यादव के बीच मुकाबला होगा। वहीं हाजीपुर से राम सुंदर दास लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया राम विलास पासवान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी में शामिल हुए कुछ नए लोगों को भी जेडीयू ने टिकट दिया है। किशनगंज से अख्तारुल इमान, मधुबनी से गुलाम घौस और भागलपुर से अबु कैसर को जेडीयू का टिकट मिला है।
पार्टी ने बिहार के मुंगेर सीट से राजीव रंजन, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार, पटना साहिब से गोपाल प्रसाद सिंह, दरभंगा से संजय झा और पूर्णिया से संतोष कुशवाहा को मैदान में उतारा है।
झारखंड में पार्टी ने कोडरमा से कृष्ण सिंह, पलामू से जोरावर राम और खूंटी से शंकर मांझी को टिकट दिया है। चंडीगढ़ से पार्टी ने सुरेंद्र भारद्वाज को मैदान में उतारा है।
इस सूची को मिलाकर पार्टी अब तक 52 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने शनिवार को बिहार और अन्य राज्यों के 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। उसने सासाराम से लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के खिलाफ केपी रमैया को उतारा है।