{"_id":"c73e9399c785d3874bd4184e3b80dcc3","slug":"in-police-encounter-many-maobadi-killed-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में कई माओवादी ढेर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पुलिस मुठभेड़ में कई माओवादी ढेर
टीम डिजिटल/अमर उजाला. दिल्ली
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने ओडिशा के मलकानगिरि एक मुठभेड़ में कई सशस्त्र माओवादियों के मारे जाने का दावा किया है। सुरक्षा बलों ने ओडिशा-आंध्रप्रदेश सीमा पर उग्रवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। वहीं, आंध्रप्रदेश-ओडिशा सीमा पर माओवादियों ने पुलिस के मुखबिर होने के शक में दो आदिवासियों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को बताया कि करीब 30 उग्रवादी रविवार रात केरीगुडा गांव में घुस आए और दो युवकों को उनके घर से जबरन निकाल कर ले गए। बाद में स्थानीय लोगों ने जंगल की ओर जाने वाली एक सड़क पर उनके शवों को देखा। पुलिस ने बताया कि मुखबिरी के संदेह में उग्रवादियों ने दोनों की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
आईजी (दक्षिण-पश्चिमी) वाई के जेठवा ने बताया कि आंध्रप्रदेश की विशेष पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने रविवार को ओडिशा-आंध्रप्रदेश सीमा पर मलकानगिरि जिले के दूर दराज के इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस बीच मलकानगिरी के पुलिस अधीक्षक मित्रभानु महापात्र ने सोमवार को कहा है कि ओडिशा-आंध्र की सीमा पर मुठभेड़ में कई माओवादियों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि उन्होंने फिलहाल निश्चित संख्या बताने में असमर्थता व्यक्त की।