'नहीं बढ़ेंगे गैस और केरोसिन के दाम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई से परेशान आम जनता को शुक्रवार को एक और परेशान करने वाली खबर मिली। जब पता चला कि सरकार पेट्रोल के दामों में इज़ाफे के बाद आने वाले दिनों में एलपीजी सिलेंडर और केरोसिन के दामों में भी इजाफा कर सकती है।
हालांकि थोड़ी देर बाद ही पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस खबर का खंडन करते हुए ऐसी किसी भी मूल्य वृद्धि को नकार दिया। एलपीजी सिलेंडर और केरोसिन की कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने की अटकलों को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खारिज किया है।
अमर उजाला से बातचीत में प्रधान ने कहा, "फिलहाल पीडीएस के जरिए केरोसिन के वितरण और इसके कोटे की जो व्यवस्था है, वह जारी रहेगी। लेकिन सरकार वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने के लिए राज्यों के साथ भागीदारी कर सोलर लैंप का इस्तेमाल बढ़ाने का प्रयास करेगी।"
पेट्रोलियम मंत्री ने मूल्य वृद्धि से किया इंकार
बता दें कि किरीट पारेख समिति ने सरकारी खजाने पर पेट्रोलियम सब्सिडी का बोझ घटाने के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 250 रुपये और केरोसिन का रेट 4-5 रुपये बढ़ाने की सिफारिश की है।
हालांकि, पेट्रोलियम मंत्री ने फिलहाल रसोई गैस व केरोसिन के दाम बढ़ाने से साफ इनकार किया है, लेकिन केंद्र सरकार को देर-सबेर इस पेचीदा मसले पर फैसला लेना होगा।
फिलहाल पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से ऐसी किसी भी सिफारिश से इंकार के बाद महंगाई से परेशान जनता को थोड़ी राहत जरूर मिली होगी। क्योंकि अगर ऐसा होता तो ये आम जनता के लिए बड़ा झटका होता। उनके घर का बजट बुरी तरह बिगड़ सकता था।