फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   in myanmar attack the troops joined the mission or not?

उठा सवाल, म्यांमार हमले में ये जवान शामिल थे भी या नहीं

Thu, 11 Jun 2015 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 11 Jun 2015 04:37 PM IST
विज्ञापन
in myanmar attack the troops joined the mission or not?

म्यांमार की सीमा में जाकर उग्रवादियों का खात्मा करने वाली पैराकमाण्डो टुकड़ी की तस्वीर पर विवाद हो गया है। उनकी तस्वीर एक समाचार एजेंसी ने जारी की है, जबकि रक्षा मंत्रालय ऐसी कोई भी फोटो जारी करने से इनकार रहा है।

विज्ञापन


वहीं इस एजेंसी का दावा है कि जो फोटो उन्होंने जारी की है वो म्यांमार में की गई कार्रवाई की ही तस्वीरें हैं। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कार ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई की कोई भी फोटो जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


पढे़ रक्षा मंत्रालय प्रवक्ता सितांशु कार का ट्वीट
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है वो सेना के किसी पुराने ऑपरेशन की तस्वीरें हैं जिनका म्यांमार में की गई कार्रवाई से कोई संबंध नहीं है। (फोटो में सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीर)

एजेंसी ने जारी की थी फोटो

in myanmar attack the troops joined the mission or not?

बताते चलें कि बीते शुक्रवार मणिपुर में उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में 18 भारतीय जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद सेना ने म्यांमार सरकार की सहायता से उग्रवादियों के खिलाफ अपना अभियान चलाया, जिसमें 100 उग्रवादियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।

इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर होने लगीं जिसमें कुछ जवान एक हेलीपैड के पास विजयी मुद्रा में बैठे हैं। जिस एजेंसी ने फोटो जारी की उसने इनकी फोटो सुरक्षा के नाम पर धुंधली कर दी थी।

और कहा गया कि इन्हीं जवानों ने म्यांमार में चलाए गए ऑपरेशन ऑल आउट को अंजाम दिया है। हालांकि रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने इसका खंडन कर दिया है। (फोटो- एजेंसी द्वारा जारी की गई तस्वीर)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed