फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   in muzaffarnagar ten months Gangrape after marries.

लव जेहाद: निकाह के बाद दस महीने तक किया गैंगरेप

Wed, 03 Sep 2014 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 03 Sep 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
in muzaffarnagar ten months Gangrape after marries.

धर्मांतरण के बाद जबरन निकाह और बंधक बनाकर किए गए गैंगरेप मामले में तीन महिलाओं समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर कस्बे में मैटरनिटी होम चलाने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल कराकर उसका बयान दर्ज कराया गया है।

आईजी आलोक शर्मा के समक्ष सोमवार को पेश हुई मीरापुर की महिला ने जबरन धर्मांतरण के बाद निकाह और बंधक बनाकर गैंगरेप किए जाने की शिकायत की थी।

मामले में आईजी ने एसएसपी को मामले में कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे। आईजी के आदेश पर रात में ही महिला की तहरीर पर मीरापुर थाने में तीन महिलाओं समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


रात में ही ताबड़तोड़ दबिश देते हुए मुख्य आरोपी डॉ. अब्दुल कलाम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को मीरापुर पुलिस ने पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता के अधिवक्ता अश्वनी शर्मा की मौजूदगी में कोर्ट में महिला के बयान दर्ज कराए गए।

मवाना में किया जा रहा था गैंगरेप

in muzaffarnagar ten months Gangrape after marries.

पीड़िता करीब ढाई साल पूर्व बेटी का इलाज कराने के दौरान आरोपी डॉक्टर के संपर्क में आई थी। मजबूरी बताने पर नौकरी का झांसा देकर उसके साथ डॉक्टर ने दुष्कर्म कर अश्लील क्लिपिंग बना ली थी।

मूल रूप से दिल्ली के संगम विहार निवासी युवती की शादी वर्ष 2003 में मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। बाद में दंपति मीरापुर कस्बे में ही आकर रहने लगा। महिला की दो बेटियां हैं।

मार्च 2012 में एक बेटी के बीमार होने पर महिला उसके इलाज के लिए भूम्मा रोड स्थित मैटरनिटी क्लीनिक चलाने वाले डॉ. अब्दुल कलाम के संपर्क में आई थी। महिला ने 13 मार्च को उसी मैटरनिटी होम में नौकरी ज्वाइन कर ली।

आरोप है कि 27 अक्तूबर 2013 को कलाम उसे गांव कम्हेड़ा ले गया, जहां जबरन धर्मांतरण कराकर निकाह करने के बाद उसे नया नाम शबाना दिया गया। इसके बाद मवाना में किराए के मकान में बंधक बनाकर कलाम और उसके कई साथियों ने गैंगरेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed