फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   In most electricity theft in VIP areas

'सरकार' के घर में ही सबसे ज्यादा बिजली चोरी

Tue, 20 Jan 2015 12:02 PM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
In most electricity theft in VIP areas

‘सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का’ यह कहावत सत्ताधारी पार्टी पर पूरी तरह चरितार्थ हो रही है। सरकार के राजनीतिक गढ़ इटावा, कन्नौज, मैनपुरी और आजमगढ़ आदि जनपदों में प्रदेश में सबसे ज्यादा लाइन लॉस है। प्रदेश के 16 जनपदों में 50 फीसदी और 14 जनपदों में 40 फीसदी से ज्यादा लाइन लॉस है।

विज्ञापन


इसमें पीवीवीएनएल के चार जनपदों रामपुर, संभल, शामली और जेपीनगर में भी 50 फीसदी से ज्यादा लाइन लॉस रिकार्ड किया जा रहा है। प्रदेश में पावर अफसर लाइन लॉस कम करने और बिजली चोरी रोकने की बजाय घाटे के नाम पर हर साल बिजली दर बढ़ाने की सरकार से मांग करते हैं।
विज्ञापन


सरकार भी उपभोक्ताओं की जेब पर भार डाल देती है। केंद्र सरकार की फटकार और लाइन लॉस 15 फीसदी तक लाने के बाद ही योजनाओं के लिए पैसा देने के बाद जागी प्रदेश सरकार ने 12 जनवरी से 28 फरवरी तक बिजली चोरी पकड़ों अभियान का शुभारंभ किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सरकार के राजनीतिक गढ़ वाले जनपदों इटावा, मैनपुरी, कन्नौज और आजमगढ़ में ही सबसे ज्यादा लाइन लॉस रिकार्ड किया जा रहा है। अभियान के संदर्भ में प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन द्वारा भेजे गए पत्र में दी गई सूची में इसका खुलासा हुआ है।

उन्हीं जनपदों में सबसे ज्यादा बिजली चोरी है जहां सपा सुप्रीमो, सीएम और उनके परिवार के सांसद सदस्यों और रसूखदार कैबिनेट मंत्रियों का राजनीतिक वजूद है।

पावर अफसरों और नेताओं का गठजोड़ पड़ रहा भारी

In most electricity theft in VIP areas

तमाम योजनाएं और अरबों रुपये खर्च करने के बाद भी प्रदेश में बिजली चोरी का ग्राफ नीचे नहीं आ रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं में मिले अरबों रुपये भी लाइन लॉस को कम नहीं करा सके हैं। पावर अफसरों और नेताओं का गठजोड़ सभी योजनाओं पर भारी पड़ रहा है।

बिना बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों के कहीं पर भी बिजली चोरी को अंजाम नहीं दिया जा सकता। दबाव पड़ने पर अफसर कार्रवाई करते हैं तो नेताओं का वोट बैंक सामने आ जाता है।

ईमानदार उपभोक्ताओं को मिल रही सजा

बिजली चोरो की सजा उन ईमानदार उपभोक्ताओं को बढ़ी बिजली दरों के रूप में मिल रही है, जो न केवल समय पर बिल अदा करते हैं बल्कि बिजली चोरी भी नहीं करते। घाटे के नाम पर बढ़ी विद्युत दरें उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ रही हैं।

वहीं यूपीपीसीएल के एमडी एपी मिश्रा ने कहा कि बिजली चोरी पकड़ों अभियान शासन के आदेश से चलाया जा रहा है। लाइन लॉस कम करने के लिए सभी जिलों में समान रूप से चेकिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed