फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   in may be next session yoga studies in universities

अगले सत्र से विश्वविद्यालयों में होगी योग की पढ़ाई

Mon, 04 Jan 2016 06:11 AM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 06:11 AM IST
विज्ञापन
in may be next session  yoga studies in universities

आने वाले शैक्षणिक सत्र से देश के कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों में योग पर स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम शुरू हो सकता है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) इस योजना पर गंभीरता से काम कर रहा है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इस बारे में आने वाले कुछ दिनों में घोषणा हो सकती है। मोदी सरकार योग पर खासा ध्यान दे रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग से लगाव किसी से छुपा नहीं है।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए यूजीसी अगले सत्र से विश्वविद्यालयों में योग से संबंधित विभाग स्थापित करने के बारे में सोच रहा है।

शोध की है काफी संभावनाएं

in may be next session  yoga studies in universities

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार प्रस्ताव पर काम कर लिया गया है। कई लोगों का तो यह भी मानना है कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर योग के प्रभाव को देखते हुए इस पर शोध की भी काफी संभावनाएं हैं।

इससे पहले 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोग ने सभी शैक्षणिक संस्थाओं को विभिन्न कार्यक्रम करने के निर्देश दिए थे। साथ ही ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी।

सरकार पहले ही कह चुकी है कि केंद्र द्वारा संचालित सभी स्कूलों में कक्षा छह और 10 में योग को एक विषय के तौर पर शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed