फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   in fdi just one thing is good says maya

एफडीआई में सिर्फ एक बात अच्छी: माया

Tue, 04 Dec 2012 12:58 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Dec 2012 12:58 AM IST
विज्ञापन
in fdi just one thing is good says maya
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रिटेल में एफडीआई की कई खामियां गिनाई है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इसमें एक सकारात्मक बात है और वह है राज्यों को इसे लागू करने और नहीं करने का अधिकार दिया जाना। मायावती ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि रिटेल में एफडीआई के कई नुकसान हैं। इससे देश के छोटे व्यापारियों को तगड़ा झटका लगेगा और विदेशी कंपनियों को मुनाफा कूटने का अधिकार मिलेगा। साथ ही एफडीआई महंगाई की आग को और धधकाएगी। वैसे एफडीआई के फैसले में सिर्फ एक बात सकारात्मक है कि इसमें राज्य सरकार को इसे अपने यहां लागू करने या नहीं करने की छूट दी गई है।
विज्ञापन


एफडीआई पर संसद के वोटिंग के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मायावती ने कहा कि इस मामले में फैसला लेते समय सोचना पड़ेगा कि हमें यूपीए सरकार के खिलाफ वोटिंग कर सांप्रदायिक शक्तियों के साथ खड़ा होना चाहिए या नहीं। मायावती ने यूपीए सरकार को सलाह दी कि वह पहले कांग्रेस शासित राज्यों में एफडीआई के असर का अध्ययन करें और फिर संसदीय समिति में चर्चा के बाद ही कोई अंतिम निर्णय ले। मायावती ने कहा कि वह बिना इसका असर देखे समर्थन नहीं कर सकतीं। प्रमोशन में आरक्षण के मसले पर भी मायावती सोमवार को नरम रहीं। उन्होंने एफडीआई पर समर्थन देने की एवज में प्रमोशन में आरक्षण विधेयक पर कोई शर्त नहीं रखी है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed