{"_id":"27e855f6-8413-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"in-delhi-there-are-two-silent-person-said-shivraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में एक नहीं दो दो मौनी बाबा: शिवराज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली में एक नहीं दो दो मौनी बाबा: शिवराज
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के महाधिवेशन में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद वाहवाही लूटने वाले कोई दूसरे नेता थे तो वे थे मध्य प्रदेश के मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान। अपने राज्य की कृषि क्षेत्र की विकास दर 18.91 फीसदी तक ले जाने वाले चौहान की भी भाजपा नेताओं ने जमकर हौंसला अफजाई की।
विज्ञापन
इस मौके पर शिवराज ने अपने नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही केंद्र की यूपीए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक नहीं, दो-दो मौनी बाबा हैं।
विज्ञापन
शिवराज का यह कटाक्ष प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर था। हालांकि उन्होंने इनमें से किसी का नाम नहीं लिया।
चौहान ने कहा कि भाजपा में लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेता हैं, जिनके सामने कांग्रेस नेतृत्व बौना है। कांग्रेस का नेतृत्व आज भी पढ़कर अपना भाषण देता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दो-दो मौनी बाबा हैं। एक तो कभी कभार बोलता भी है, लेकिन दूसरे मौनी बाबा को एक बार कलावती कहते हुए सुना गया था। इसके बाद से उसने कुछ नहीं बोला।
विज्ञापन
शिवराज ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व किसी भी क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का मुकाबला नहीं कर सकता। अपने कृषि मॉडल का उल्लेख कर उन्होंने कहा कि अंग्रेज और कांग्रेस के शासन में मध्य प्रदेश में मात्र साढ़े सात लाख हेक्टेयर भूमि के लिए सिंचाई का इंतजाम हो पाया था, जबकि उन्होंने अपने नौ साल के कार्यकाल में 21 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित क्षेत्र बना दिया है।
हर साल 400 लघु सिंचाई योजनाएं अमल में आती हैं। शिवराज ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ों योजना पर अमल करते हुए यह उपलब्धि पाई गई है।
शिवराज ने कहा कि 2013 में मध्य प्रदेश में कुंभ का आयोजन होगा और तब तक वे शिप्रा और नर्मदा को आपस में मिला देंगे। यही नहीं वे शिप्रा को काली, सिंध समेत अन्य नदियों के साथ भी जोड़ने जा रहे हैं।