फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   in construction of ram mandir hindu mahasabha alleges on vhp

हिंदू महासभा ने विहिप पर लगाया आरोप, डकार लिए 1400 करोड़

Sat, 18 Jul 2015 09:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Jul 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
in construction of ram mandir hindu mahasabha alleges on vhp

विवादित राम मंदिर के मुद्दे में नया तूफान खड़ा होता दिख रहा है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने विश्व हिंदू परिषद और इसकी सहयोगी इकाईयों पर राम मंदिर के लिए मिले चंदे को हड़पने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार Indian Express के अनुसार महासभा ने कहा है कि अयोधया में राम मंदिर के निर्माण के लिए पूरे विश्व से चंदे आए थे, जिसमें 1,400 करोड़ रुपए नकद और कईं कुंतल सोने की ईंटे शामिल की गई थी।
विज्ञापन


जिसे विश्व हिंदू परिषद और उसके सहयोगी इकाईयों ने हड़प लिया है। लेकिन हिंदू महासभा के इस आरोप का विहिप ने खंडन किया है।

विहिप ने आरोपों को कहा बकवास

in construction of ram mandir hindu mahasabha alleges on vhp

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र पाण्डेय के मुताबिक राम जन्मभूमि न्यास और विश्व हिंदू परिषद के लोगों द्वारा तैयार किए गए नक्शे के मुताबिक मंदिर का निर्माण चार करोड़ रुपए में ही संपन्न हो जाएगा।

वहीं विहिप का दावा है कि सारा पैसा पत्थरों की नक्काशी पर खर्च हो गया। पाण्डेय ने विहिप पर आरोप लगाया है कि राम मंदिर के निर्माण के लिए चंदे से इक्ट्ठे से किए पैसे और सोने की ईंटो में भारी हेर फेर हुआ है।

जिसके संबंध में महासभा की ओर से पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, विहिप के अध्यक्ष अशोक सिंघल को पत्र लिखा है।

सिंघल ने दिया पत्र का जवाब

in construction of ram mandir hindu mahasabha alleges on vhp

पाण्डेय ने बताया कि अशोक सिंघल की ओर से उन्हें पत्र का जवाब मिला है वहीं भागवत ने पत्र मिलने की जानकारी दी है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की ओर से फिलहाल तक कोई जवाब नहीं आई है।

सिंघल ने देवेन्द्र पाण्डेय के पत्र का जवाब बीते 6 जुलाई को दिया है जिसमें उन्होंने हिंदू महासभा के आरोपो को बेकार बताया है। सिंघल ने पत्र में बताया है कि 1989 में चंदे से केवल 8.25 करोड़ रुपए ही जुटाए गए थे, जो मंदिर निर्माण के लिए प्रयोग किए जाने वाले पत्थरों की नक्काशी पर खर्च हो गए।

सिंघल ने ये भी बताया है कि जब चंदे से इकट्ठा किए गए धन खत्म हो गए तब पांच साल तक के लिए काम रोक दिया गया था।

विज्ञापन

पहले भी लगे बेबुनियाद आरोप

in construction of ram mandir hindu mahasabha alleges on vhp

सिंघल ने राम जन्मभूमि न्यास की पिछली मीटिंग में सवा लाख क्यूबिक फुट पत्थरों और उनकी नक्काशी के संबंध में बात कही थी। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, सिंघल इस मुद्दे पर बयान देने के लिए मौजूद नहीं थे, लेकिन विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने कहा कि गैर जिम्मेदार लोग इस तरह के बेबुनियाद आरोप पहले भी लगाते रहे हैं।

जैन ने यह भी कहा कि दान से जुडी़ सारी जानकारियां न्यास के पास मौजूद है और उन्हें जांचा भी जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन खर्चों का नियमित तौर पर ऑडिट किया जाता है जिस वजह से किसी भी तरह के आर्थिक अनिमियतता का प्रश्न ही नहीं उठाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed