फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   in coal scam summon to ex min sanotsh and other

कोयला घोटला: पूर्व मंत्री संतोष बगरोडिया समेत अन्य को समन

Tue, 21 Jul 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
in coal scam summon to ex min sanotsh and other

अदालत ने कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले से जुड़े एक मामले में पूर्व कोयला राज्य मंत्री संतोष बगरोडिया, पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता व सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी एलएस जनोती के खिलाफ बतौर आरोपी समन जारी किया है।

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत स्थित विशेष सीबीआई जज भरत पाराशर के समक्ष हाल ही में सीबीआई ने अंतिम रिपोर्ट जमा कराई थी। इसमें महाराष्ट्र स्थित बंडर कोल ब्लॉक को नागपुर की कंपनी एएमआर आयरन एंड स्टील प्रा लि कंपनी को देने में अनियमिताएं बरतने का आरोप है।
विज्ञापन


अदालत ने तीनों आरोपियों को आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी आदि धाराओं में समन जारी कर 18 अगस्त को पेश होने का निर्देश दिया है।

आरोप पत्र हो चुके हैं दाखिल

in coal scam summon to ex min sanotsh and other

इससे पूर्व सीबीआई इस मामले में राज्यसभा सांसद विजय दर्डा, उनके बेटे देवेंद्र दर्डा, एएमआर आयरन एंड स्टील लि. के निदेशक मनोज जायसवाल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।

30 जनवरी को अदालत ने इस मामले में कहा था संतोष बगरोडिया, एचसी गुप्ता व कोयला मंत्रालय के अन्य अधिकारियों का प्रथम दृष्ट्या यह आपराधिक आचरण है कि उन्होंने एएमआर आयरन एंड स्टील कंपनी को अवैध रूप से कोल ब्लॉक लेने में मदद की थी।

सभी तथ्यों व हालातों को देखने के बाद मामले में प्रथम दृष्ट्या कोयला मंत्रालय के अधिकारी एलएस जनोती, सेक्शन ऑफिसर एचसी गुप्ता, सचिव, स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन व कोयल राज्य मंत्री ने सेक्शन 13 (1) व 13 (2) के तहत आपराधिक दुराचार व भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed