फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   in charge of identifying victim case against english daily registerd

पीड़िता की पहचान बताने के आरोप में अखबार पर मुकदमा

Tue, 01 Jan 2013 12:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 01 Jan 2013 12:19 PM IST
विज्ञापन
in charge of identifying victim case against english daily registerd

गैंगरेप की शिकार युवती की पहचार उजागर करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक अंग्रेजी दैनिक के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया।

विज्ञापन


हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि पुलिस ने दो अंग्रेजी दैनिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जिस अखबार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उस पर आरोप है कि उसने राजधानी दिल्ली में सामूहिक बलात्कार पीड़िता 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा के बारे में ऐसी जानकारी छापी जिससे उसकी पहचान उजागर हो सकती है।

गौरतलब है कि पीड़िता की शुक्रवार को सिंगापुर में मौत हो गई थी।

भारतीय दंड संहिता की धारा 228 ए के तहत मामला वसंत विहार पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि समाचार पत्र के संपादक, प्रकाशक, मुद्रक, संवाददाताओं और छायाकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इस अपराध के लिए जुर्माने के अलावा दो वर्ष तक की सजा हो सकती है। दक्षिणी दिल्ली में छह लोगों ने गत 16 दिसम्बर की रात चलती बस में लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया था और उसे बर्बरता से मारा-पीटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed