फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   in bjp rule ram mandir will be make

आज नहीं तो कल-परसों बनेगा राम मंदिर: साक्षी

Mon, 08 Jun 2015 01:32 PM IST
एजेंसी/ उन्नाव
एजेंसी/ उन्नाव Updated Mon, 08 Jun 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
in bjp rule ram mandir will be make

अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के दौरान ही अयोध्या में राम मंदिर बनेगा।

विज्ञापन


उसके पास ‘अभी चार वर्ष और हैं।’ साक्षी महाराज के इस बयान की विपक्षी कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की है। भाजपा सांसद ने कहा, ‘अगर राम मंदिर भाजपा शासन में नहीं बनेगा तो क्या यह कांग्रेस की सरकार में बनेगा?
विज्ञापन


क्या यह सपा प्रमुख मुलायम या बसपा नेता मायावती बनाएंगे?’ उन्होंने कहा, ‘यह तो तय है कि राम मंदिर भाजपा शासन में ही बनेगा। अगर यह आज नहीं बना तो यह कल या परसों बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने हमारे एजेंडे का किया समर्थन

in bjp rule ram mandir will be make

हमने सत्ता में केवल एक साल पूरा किया है, चार साल अभी और बाकी हैं।’उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि वह राम मंदिर आंदोलन से निकले हैं और वह उनके एजेंडे का समर्थन करने वाले राजनीतिक दलों का समर्थन करेंगे।

साक्षी ने कहा, ‘भाजपा ने हमारे (मंदिर के) एजेंडे का समर्थन किया है। हमने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। भाजपा को चार राज्यों में अपनी सरकार गंवानी पड़ी थी। अगर भाजपा (मंदिर मुद्दे पर) अपनी चार सरकारों का बलिदान कर सकती है तो हमें उनकी मंशा पर संदेह नहीं है।’

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसी चाको ने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साफ करें कि वह भाजपा सांसद के नजरिये का समर्थन करते हैं या नहीं। उन्होंने कहा, ‘हम यह जानना चाहते हैं कि सरकार का एजेंडा क्या है, सरकार विकास को लेकर गंभीर है या उनकी रुचि केवल आरएसएस के सांप्रदायिक एजेंडे में है। प्रधानमंत्री को इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed