फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Inaugration of Bihar Rail wheel factory; months after production started

लालू की बोई 'फसल' से भाजपा नेता को फायदा

Tue, 30 Dec 2014 01:04 PM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
Inaugration of Bihar Rail wheel factory; months after production started

बिहार के छपरा में रेल पहिया कारखाना में उत्पादन शुरू हुए महीनों बीत गए, लेकिन इसके उद्घाटन की याद अब आई है।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय नहीं बल्कि केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप सिंह रूडी इस दिशा में मुखर हुए हैं। अपने संसदीय क्षेत्र सारण जिले में पड़ने वाले इस कारखाना का उद्घाटन रूडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराना चाहते हैं। इसे लेकर रेल मंत्रालय को पत्र भी लिखा है।

रेल मंत्रालय ने भी इस प्रस्ताव को हाथों हाथ लिया है और कारखाने के उद्घाटन के लिए पीएमओ से कोई तिथि देने के लिए पत्र लिखा है।

हालांकि अभी पीएमओ ने इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। लेकिन इतना जरूर तय है कि अगले वर्ष बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की बोई फसल को रूडी ने काटने की तैयारी कर ली है। लालू प्रसाद ने ही 2008 में कारखाने की आधारशिला रखी थी।
विज्ञापन

रूडी के संसदीय क्षेत्र सारण में है कारखाना

Inaugration of Bihar Rail wheel factory; months after production started

बीते वर्ष इस कारखाने में उत्पादन शुरू होने के बावजूद रेल मंत्रालय ने इसे आधिकारिक तौर पर ‘ओपन’ घोषित नहीं किया। कारण यही बताया जा रहा है कि उस वक्त के रेल मंत्री पवन बंसल, मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिलचस्पी नहीं ली।

आम चुनाव की घोषणा के पहले कारखाने का उद्घाटन तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह के हाथों कराने की योजना थी। लेकिन जब तक ऐसा होता उससे पहले चुनाव आचार संहिता लग गई और उद्घाटन नहीं हो सका।

अब छपरा जिले की कमान रूडी के हाथों में है। जाहिर वह इस कारखाने पर विशेष निगाह रख रहे हैं। उन्होंने हाल ही में रेल मंत्रालय को यह भी लिखा कि कर्मचारियों एवं अधिकारियों की कॉलोनी शीघ्र मनवाने की मांग की है ताकि कारखाने में पूरी क्षमता से उत्पादन शुरू हो सके।

इसका जवाब मंत्रालय ने यह कहकर दिया कि आवास और उत्पादन क्षमता का कोई लेनादेना नहीं है। फैक्टरी आठ साल के अपने तय समय पर ही एक लाख व्हील प्रति वर्ष का उत्पादन देना शुरू करेगी।

इस वक्त फैक्टरी में 100 व्हील प्रति दिन बनाए जा रहे हैं। इसके बाद ही उन्होंने फैक्टरी का उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों कराने की इच्छा रेल मंत्रालय से व्यक्त की, जिस पर रेल मंत्रालय ने भी अपनी हरी झंडी दे दी है। जाहिर रूडी इस प्रस्ताव के जरिए एक तीर से कई निशाने लगाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed