फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   in bihar elections bjp eyes on these leadres

बिहार चुनाव से पहले पप्पू-मांझी पर डोरे डाल रही भाजपा

Wed, 27 May 2015 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 May 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
in bihar elections bjp eyes on these leadres

 बिहार विधानसभा चुनाव में राजद-जदयू-कांग्रेस और वामदलों के संभावित सियासी मोर्चा से पार पाने के लिए भाजपा भी अपने सहयोगियों की संख्या बढ़ा सकती है।

विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए कुछ दलों से बातचीत जारी रहने की पुष्टि की है। भाजपा फिलहाल राजद से अलग होकर जनक्रांति अधिकार मोर्चा बनाने वाले सांसद पप्पू यादव और जदयू से अलग होकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के संपर्क में है।
विज्ञापन


पार्टी मांझी को साध कर महादलित वोट बैंक तो पप्पू को साध कर राजद के यादव वोट बैंक में सेंध लगाना चाहती है। अमित शाह ने दोनों से गठबंधन की संभावना जाहिर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं भाजपा की 'रणनीति'

in bihar elections bjp eyes on these leadres

मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने आए शाह ने बिहार में पप्पू और मांझी की पार्टी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की संभावना पर कहा कि फिलहाल कुछ दलों से बातचीत जारी है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल भाजपा के साथ राज्य में उसके दो सहयोगी रालोसपा और लोजपा हैं। पार्टी अन्य दलों के भी संपर्क में है और इस दिशा में बातचीत जारी है। भाजपा की रणनीति लालू और नीतीश के वोट बैंक में सेंध लगाने के साथ बिखराव लाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed