{"_id":"d454cb28c91e883768f6c9196df617a0","slug":"in-asaram-case-witness-reflex-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम मामले में फिर पलटा गवाह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आसाराम मामले में फिर पलटा गवाह
एजेंसी/जोधपुर
Updated Thu, 09 Jul 2015 03:43 AM IST
विज्ञापन
आसाराम के खिलाफ चल रहे यौन शोषण मामले में एक गवाह बुधवार को अपने बयान से पलट गई। उसने कोर्ट को बताया कि उसे आसाराम की गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पीड़िता के वकील प्रमोद वर्मा ने कहा कि सुधा पाठक कोर्ट के सामने पेश हुईं और बताया कि वह आसाराम के एक आश्रम में मात्र एक फार्म वर्कर थी।
विज्ञापन
उसे उनकी गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वर्मा ने कहा कि जब उससे पूछा गया कि वह दबाव में या डरी हुई हैं तो उसने ना में जवाब दिया। एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में आसाराम अगस्त 2013 से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
एक जुलाई को अपना बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश हुई सुधा ने एक आवेदन देकर कोर्ट से अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी। हालांकि वर्मा ने कहा कि सुधा के पलटने से मामले पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि दो गवाह राहुल सचान और महेंद्र चावला पहले ही अपने बयान से पलट चुके हैं।
विज्ञापन