फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   In 10 days 6 BJP leaders attacked in uttar pradesh

यूपी में 10 दिनों में 6 भाजपा नेताओं पर हमला

Tue, 17 Jun 2014 04:16 PM IST
Updated Tue, 17 Jun 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
In 10 days 6 BJP leaders attacked in uttar pradesh

मुख्यमंत्री आखिलेश यादव की तमाम कोशिशों के बाद भी उत्तर प्रदेश में हालात पटरी पर नही आ पा रहे हैं।

विज्ञापन


अपराधियों के हौसले बुलंद है और कानून व्यवस्था की रोजाना धज्जियां उड़ रही हैं।

बदायूं में नाबालिगों के गैंगरेप और हत्या के बाद प्रदेश की सरकार सवालों के घेरे में है। वहीं, फिरोजाबाद में रविवार की रात दो सिपाहियों की हत्या के बाद पुलिस व्यवस्था की पोल भी खुल गई है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 10 दिनों में 3 भाजपा नेताओं की हत्या हो चुकी है और इतने ही नेताओं पर जानलेवा हमला हो चुका है।

10 दिनों में 3 भाजपा नेताओं की हत्या

In 10 days 6 BJP leaders attacked in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में चुनाव बाद हिंसा की आशंका लोकसभा चुनावों से पहले जताई गई थी। पिछले चंद दिनों में भाजपा नेताओं पर हमलों की जैसी खबरें आई हैं, उसके बाद ये आशंका सच साबित होने लगी है।

पिछले 10 दिनों में तीन भाजपा नेताओं की हत्या हो चुकी है। रविवार को फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन ज्यो‌ति पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में भारतीय जनता युवा मोर्चा का नेता ही शामिल ‌था।

उसी दिन मथुरा में भाजपा ने देवेंद्र शर्मा पर फायरिंग की गई। फायरिंग करने वालों की शिनाख्त नहीं हो सकी। हमले में देवेंद्र शर्मा की मां भी बाल-बाल बचीं। देवेंद्र ने 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अ‌खिलेश्‍ा अब भी मीडिया को देंगे दोष?

In 10 days 6 BJP leaders attacked in uttar pradesh

प्रदेश में ‌राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी सरकार के ‌लिए खुद का बचाव कर पाना मुश्किल हो गया है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कानून व्यवस्‍था के मुद्दे पर अब तक अपनी सरकार का बचाव करते रहे हैं और मीडिया के सिर पर ठीकरा फोड़ दिया है। उन्होंने अपनी सफाई में हमेशा यही कहा ह‌ै कि मीडिया उन्हें जानबूझ कर निशाना बना रहा है, जबकि अपराध दूसरे राज्यों में भी हो रहे हैं।

लेकिन राजनीतिक हत्याओं का ये सिलसिला उन्हीं को आईना दिखाता है। भाजपा प्रवक्ता मनोज ‌मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में अपराधी भयमुक्त हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्‍था के हालात बदतर हो चुके हैं।

विज्ञापन

सात जून को हुई विजय पंडित की हत्या

In 10 days 6 BJP leaders attacked in uttar pradesh

प्रदेश में भाजपा नेता‌ओं पर हमले का पहला मामला सात जून को सामने आया था। सात जून को ग्रेटर नोएडा में दादरी नगर पंचायत अध्यक्ष गीता पंडित के पति विजय पंडित की हत्या कर दी गई।

लोकसभा चुनावों में पंडित गौतम बुद्घनगर से भाजपा के प्रभारी थी। उनकी हत्या में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गीता ने आरोप ने लगाया कि उनके पति की हत्या राजनीतिक साजिश के तहत की गई है।

शुरुआत में मामले में एक सपा नेता का नाम भी उभरा। लेकिन बाद की जांच में कहा गया‌ कि पंडित हत्या के एक मामले में गवाहों का प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।

10 जून को हुई ओमवीर सिंह फौजी की हत्या

In 10 days 6 BJP leaders attacked in uttar pradesh

भाजपा नेताओं पर हमले का दूसरा मामला मुजफ्फरनगर में सामने आया। 10 जून को ओमवीर सिंह फौजी की हत्या कर दी गई। फौजी भाजपा के पंचायतीराज प्रकोष्‍ठ की मुजफ्फरनगर इकाई के संयोजक थे।

उन्हें अज्ञात हमलावरों ने गांव नांगलाखेपड़ी जाते समय मार डाला। मुजफ्फरनगर के जिला भाजपा अध्यक्ष सत्यपाल ने हालांकि फोजी की हत्या का राजनीतिक साजिश मानने से इनकार कर ‌दिया।

पुलिस का भी मानना है कि फौज की हत्या संप‌त्ति विवाद में हुई।

साध्वी निरंजन ज्यो‌ति पर जानलेवा हमला

In 10 days 6 BJP leaders attacked in uttar pradesh

11 जून को बुलंद शहर में 27 साल के पुनित सिंघल पर हमला किया गया। सिंघल संघ कार्यकर्ता हैं। पुलिस ने उस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वहीं, उधम‌सिंह नगर के भाजपा उपाध्यक्ष राकेश रस्तोगी की लाश रविवार को बरेली जिले के बहेड़ी इलाके एक कार में बरामद की गई। उन्हें गला दबाकर मारा गया था।

रविवार को ही फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन ज्यो‌ति पर जानलेवा हमला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed