फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   impossible to give more than 6 Subsidized cylinders in up

यूपी: सब्सिडी पर 6 से ज्यादा सिलेंडर देना असंभव

Wed, 05 Dec 2012 09:16 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 05 Dec 2012 09:16 PM IST
विज्ञापन
impossible to give more than 6 Subsidized cylinders in up

यूपी सरकार ने प्रदेश के उपभोक्ताओं को रियायती दर पर छह से ज्यादा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं। विधानसभा में भाजपा के श्यामदेव राय चौधरी के एक सवाल के लिखित जवाब में खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने बताया कि वर्तमान वित्तीय स्थिति को देखते हुए इस समय राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को रियायती दर पर छह से ज्यादा गैस सिलेंडर दिया जाना संभव नहीं है।

विज्ञापन


वहीं, बसपा के डॉ. धर्मपाल सिंह के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाती है किंतु राष्ट्रीय ग्रिड की सुरक्षा एवं मांग के मुकाबले बिजली की उपलब्धता कम होने पर कटौती अपरिहार्य हो जाती है।
विज्ञापन


एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंडा में गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली सूकरखेत का पर्यटन की दृष्टि से विकास कराने केलिए चालू वित्तीय वर्ष में जिला योजना समिति द्वारा 20 लाख रुपये का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के राघव लखन पाल तथा कांग्रेस के मुकेश श्रीवास्तव के  एक सवाल के लिखित जवाब में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन ने इससे इनकार किया कि प्रदेश में जननी व शिशु मृत्यु दर अन्य राज्यों के मुकाबले सर्वाधिक है।


उन्होंने बताया कि गत तीन वर्षों में शिशु मृत्यु दर में 10 प्रतिशत की कमी आई है। जबकि एक सवाल के जवाब में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन ने स्वीकार किया कि प्रदेश में एड्स रोगियों की संख्या बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed