फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   important news about teachers recruitment.

72,825 और 29,334 शिक्षक भर्ती से जुड़ी अहम खबर

Mon, 15 Sep 2014 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 15 Sep 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
important news about teachers recruitment.

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 72,825 और 29,334 दोनों शिक्षक पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को सिर्फ एक ही काउंसलिंग में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, काफी संख्या में ऐसे आवेदक हैं जिन्होंने दोनों भर्तियों के लिए आवेदन कर रखा है और दोनों की काउंसलिंग में शामिल करने मांग कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि आवेदकों को सिर्फ एक ही काउंसलिंग में भाग लेने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालयों में 72825 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए 2011 में आवेदन करने के बाद 2013 में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान के 29334 शिक्षकों के पदों की भर्ती के लिए भी हजारों युवाओं ने आवेदन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों लिया गया यह फैसला?

important news about teachers recruitment.

72825 पदों के लिए काउंसलिंग शुरू होने से जो आवेदक गणित और विज्ञान पदों के लिए काउंसलिंग करा चुके हैं, वो भी 72825 पदों की काउंसलिंग में शामिल होना चाहते हैं।

गणित और विज्ञान की काउंसलिंग में शामिल आवेदकों के मूल शैक्षिक दस्तावेज विभिन्न जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में जमा हैं वो इन्हें वापस करने की मांग कर रहे हैं। आवेदक इसके लिए शिक्षा निदेशालय के चक्कर लगा रहे हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद सचिव संजय सिन्हा का कहना है कि नियम के आधार पर आवेदक एक ही काउंसलिंग में शामिल हो सकता है। यह व्यवस्था इसलिए भी की गई है कि आवेदक ने जिस जिले में काउंसलिंग करा ली है कम से कम वहां के पद तो भर जाएं। इसलिए आवेदकों को यह फैसला करना होगा कि उन्हें किस पद की भर्ती की काउंसलिंग में शामिल होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed