फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   important information about tatkal railway ticket

तत्काल टिकट बुक करवाने वालों के लिए ये है जरूरी खबर

Thu, 11 Jun 2015 08:44 AM IST
Updated Thu, 11 Jun 2015 08:44 AM IST
विज्ञापन
important information about tatkal railway ticket

तत्काल टिकट बुक कराने वालों के लिए खुशखबरी। तत्काल टिकट निरस्त करने पर अब रेल यात्रियों को 50 फीसदी तक राशि वापस मिल सकेगी। इसके अलावा अब तत्काल बुकिंग का समय भी बदला दिया जाएगा। इसकी घोषणा भारतीय रेलवे ने की है। इसके लिए रेलवे ने अभी से तैयारी शुरु कर दी है। यह नए नियम 1 जुलाई, 2015 से लागू होंगे।

विज्ञापन


फिलहाल तत्काल और प्रीमियम टिकट के निरस्त होने की स्थिति में अभी तक यात्रियों का पैसा वापस नहीं होता है। इससे यात्रियों की जेब काफी ढीली हो जाती है। वहीं भारतीय रेलवे ने तत्काल स्पेशल चलाने की भी योजना बनाई है जिसका किराया सामान्य ट्रेन से कम होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

केवल वातानुकूलित श्रेणी के तत्काल टिकट बुक कराए जा सकेंगे

important information about tatkal railway ticket

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियम बदलते हुए कहा है कि अब तत्काल का टिकट निरस्त करवाने पर 50 फीसदी तक पैसा वापस मिल सकेगा।

रेलवे ने सुबह 10 से 12 बजे के बीच तत्काल टिकटों की आरक्षण व्यवस्था में बदलाव करने का भी फैसला किया है। नए नियम के मुताबिक सुबह 10 बजे से 11 बजे तक केवल वातानुकूलित श्रेणी के तत्काल टिकट बुक कराए जा सकेंगे। वहीं 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय सिर्फ नॉन एसी की तत्काल बुकिंग के लिए निर्धारित होगा।

रेलवे बोर्ड की ओर से अगले एक सप्ताह में अधिसूचना जारी कर सकता है। गौरतलब है कि सुबह 10-12 के बीच एजेंट तत्काल टिकट की बुकिंग नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed