फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   impact of election defeat on amit shah son marriage ceremony.

शाह के बेटे की शादी में क्यों नहीं बजा बाजा?

Wed, 11 Feb 2015 12:59 PM IST
अमर उजला नेटवर्क/अमर उजाला, अहमदाबाद
अमर उजला नेटवर्क/अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Wed, 11 Feb 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
impact of election defeat on amit shah son marriage ceremony.

दिल्ली के चुनाव नतीजे का असर अमित शाह के बेटे जय शाह की शादी पर पड़ा लगता है। अहमदाबाद में हो रही शादी का रंग तो फीका था ही, कुछ केन्द्रीय मंत्रियों समेत कुछ भाजपा नेताओं ने शादी समारोह में जाने के अपने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।

विज्ञापन


व्यस्तताओं की वजह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसमें शामिल नहीं हो सके। समारोह में पहले से तय कई कार्यक्रम नहीं हुए।

विवाह कार्यक्रम में‘घुड़चढ़ी’ शामिल थी लेकिन भाजपा अध्यक्ष ने ऐन वक्त पर इसे रद्द करवा दिया। इसके अलावा शादी में बैंड-बाजे वाले को भी अपना हुनर दिखाने का अवसर नहीं मिल पाया।

विज्ञापन

15 फरवरी को दिल्ली में रिसेप्शन

impact of election defeat on amit shah son marriage ceremony.

जय शाह की शादी में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरूण जेटली, मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान समेत कई नेता शामिल हुए। गृहमंत्री करीब चार बजे तक दिल्ली लौट आए।

तीन-चार प्रमुख मंत्री और कुछ रुतबेदार नेताओं ने भी समारोह में जाने का कार्यक्रम ऐन वक्त पर स्थगित कर दिया। शादी के बाद शाह ने 12 फरवरी को अहमदाबाद के कर्णिका क्लब में रिसेप्शन का आयोजन किया है। इसके लिए करीब 3000 लोगों को शामिल होने का न्यौता भेजा गया है।

अमित शाह 15 फरवरी को दिल्ली में भी रिसेप्शन दे रहे हैं। इसके लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सभी केन्द्रीय मंत्रियों, पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों, राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। समझा जा रहा है कि पांच दिन बाद होने वाले इस समारोह में भी दिल्ली चुनाव का असर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed