फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   immolation by couple led to fire in train

गुलबर्गा ट्रेन मामलाः प्रेमी जोड़े ने लगाई थी आग

Sun, 21 Oct 2012 04:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 21 Oct 2012 04:45 PM IST
विज्ञापन
immolation by couple led to fire in train

गुलबर्गा स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन के कोच में लगे आग के मामले में रेलवे पुलिस ने नया खुलासा किया है। रेलवे पुलिस ने बताया कि यात्री ट्रेन में सवार प्रेमी जोड़े ने ही आत्मदाह के लिए आग लगाई थी, जिसके बाद आग पूरे कोच में फैल गई।  

विज्ञापन


रेलवे पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि 20 वर्षीय युवक शरणू और 17 वर्षीय लड़की वर्षा दोनों अपने साथ पेट्रोल लेकर आए थे। वे दोनों आत्मदाह के लिए शौचालय में गए, वहां दोनों ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली, जिससे आग उस पूरे कोच में भी लग गई। दरअसल, दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन उनके घर वाले इसके लिए राजी नहीं थे।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि 16 अक्टूबर को हैदराबाद से सोलापुर जा रही फलकनुमा यात्री ट्रेन कर्नाटक के गुलबर्गा स्टेशन पर रूकी थी। उसी दौरान ट्रेन के एक कोच में आग लग गई। जिसमें प्रेमी जोडे़ की मौत हो गई थी, जबकि नौ अन्य यात्री गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed