{"_id":"b78e94d2-31f1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"img-will-take-decision-on-future-of-14-coal-blocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 कोल आवंटन के भविष्य पर फैसला आज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
14 कोल आवंटन के भविष्य पर फैसला आज
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 19 Nov 2012 08:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर मंत्रालयी समूह (आईएमजी) सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र (पीएसयू) की कंपनियों को आवंटित 14 अन्य कोल आवंटन पर निर्णय लेगा। आईएमजी अब तक पीएसयू के 8 कोल आवंटन को रद्द करने की सिफारिश कर चुका है।
विज्ञापन
कोयला मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस माह की शुरुआत में पीएसयू को आवंटित 19 कोल ब्लॉकों की समीक्षा करने के बाद आईएमजी आठ आवंटन को निरस्त करने की सिफारिश कर चुका है। सरकार निजी कंपनियों को आवंटित 13 कोल ब्लॉकों को रद्द करने की सिफारिश को पहले ही स्वीकार कर चुकी है।
विज्ञापन
इसके अलावा छह मामलों में बैंक गारंटी जब्त करने और दो में कटौती करने को कहा गया था। समूह ने 9 और 10 अक्टूबर को सार्वजनिक क्षेत्र की फर्मों को आवंटित 33 कोल ब्लाकों की समीक्षा की थी। इन कंपनियों को उत्पादन कार्य में देरी के चलते नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन