फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Imam's family threatened to kill in Muradabad.

यूपी: इमाम के परिवार को जान से मारने की धमकी

Fri, 06 Nov 2015 04:53 AM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 04:53 AM IST
विज्ञापन
Imam's family threatened to kill in Muradabad.

मुरादाबाद के शिया इमाम मौलाना डा. मुजफ्फर सुल्तान तोराबी के परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रहीं हैं। धर्मगुरू का परिवार आजमगढ़ के मुबारकपुर में रहता है। वहां कोई उन्हें फोन पर पिछले एक सप्ताह से परेशान कर रहा है।

विज्ञापन


गुरुवार को शिया इमाम ने एसपी सिटी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी सिटी ने पूरे प्रकरण की जानकारी आजमगढ़ पुलिस को दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से आजमगढ़ के मुबारकपुर निवासी शिया इमाम मौलाना डा. मुजफ्फर सुल्तान तोराबी पिछले कई वर्षों से मुरादाबाद में रह रहे हैं। इनके भाई अंसार हुसैन मुबारकपुर में ही परिवार के साथ रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ के मुबारकपुर में रहता है परिवार

Imam's family threatened to kill in Muradabad.

शिया इमाम मौलाना डा. मुजफ्फर सुल्तान तोराबी ने बताया कि अंसार हुसैन मदरसे में शिक्षक हैं। पिछले एक सप्ताह से शिया इमाम के भाई और भतीजे व परिवार के अन्य लोगों को कोई फोन पर तंग कर रहा है। वह जान से मारने की धमकियां दे रहा है।

अगर परिवार के लोग नंबर पहचान कर कॉल रिसीव नहीं करते हैं तो आरोपी दूसरे नंबर से कॉल करता है। धमकियां मिलने के बाद से परिवार के लोग काफी परेशान हैं।

गुरुवार को शिया इमाम मौलाना डा. मुजफ्फर सुल्तान तोराबी एसपी सिटी से मिले। उनके साथ शहर इमाम भी थे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी सिटी डा. राम सुरेश यादव ने बताया कि शिकायत आई है। आजमगढ़ पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed