{"_id":"49fb12d2bdc3388c3b4b203ed21488e6","slug":"imam-bukhari-slams-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखारी ने अखिलेश को कोसा, मायावती की तारीफ की","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बुखारी ने अखिलेश को कोसा, मायावती की तारीफ की
दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 01 Nov 2013 06:33 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली जामा मस्जिद के इमाम सैयद अहमद बुखारी ने उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार पर सांप्रदायिक तत्वों के आगे घुटने टेकने और मुसलमानों की सुरक्षा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाए।
विज्ञापन
बुखारी ने कहा कि सपा को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
सैयद बुखारी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में मुसलमानों ने समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह को सत्ता सौंपी थी। मुस्लिमों को विश्वास था कि अखिलेश यादव न केवल उनके हितों की रक्षा करेंगे बल्कि उनके साथ होने वाले अन्याय समाप्त को रोकेंगे।
विज्ञापन
लेकिन न तो उत्तर प्रदेश सरकार मुसलमानों के जान माल की रक्षा कर पाई और न अपने किसी वादे को पूरा कर सकी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में डेढ़ सौ से अधिक सांप्रदायिक दंगे हुए हैं।
विज्ञापन
राज्य की पूर्ववर्ती बसपा सरकार के कार्यकाल के दौरान अमन और चैन स्थापित था जबकि उस समय भी सांप्रदायिक शक्तियां प्रदेश में मौजूद थी।
उन्होंने प्रश्न उठाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में ही क्यों सांप्रदायिक ताकतें सिर उठा लेती हैं। कहीं मुसलमानों को डराने और धमकाने के लिये राज्य सरकार प्रशासन पुलिस और सांप्रदायिक ताकतों में कोई गठजोड़ तो नहीं है।