फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   IM terrorists reuniting in the country: Agencies

IS के नाम पर फिर संगठित हो रहा इंडियन मुजाहिद्दीन

Mon, 08 Feb 2016 09:00 PM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
IM terrorists reuniting in the country: Agencies

इस्लामिक स्टेट (आईएस) के नाम पर इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) फिर से संगठित हो रहा है। पिछले 20 दिन में आईएम और खिलाफत के समर्थन में संदिग्ध गतिविधि कर रहे 20 लड़कों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां इस नतीजे पर पहुंच रही हैं।

विज्ञापन


एजेंसियों का मानना है कि आईएस से प्रभावित लड़कों में से ही आतंकी वारदात करने वाले जत्थे तैयार करने की कोशिश चल रही है। पिछले दिनों नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के हाथों गिरफ्तार हुए लड़कों के पैटर्न को बारीकी से से भांप रही एक उच्चस्तरीय टीम इसके मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश में है।
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत दोभाल इससे जुड़े पहलूओं की पॉलिसी पर काम कर रहे हैं। उच्चपदस्थ सरकारी सूत्रों के मुताबिक आईएस की वेवसाईट के जरिए संगठन की तरफ आकर्षित होने वाले युवाओं को रोकने के लिए काउंसिलिंग स्तर पर काम किया जा रहा है। लेकिन अबतक गिरफ्तार हुए सभी लड़के आईएस के समर्थन के नाम पर देश में आतंकी वारदात करने और इसके लिए नए लड़कों की भर्ती के लिए गंभीर स्तर पर काम कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक यह पैटर्न काफी चिंताजनक और खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरगना आईएम का पुराना आतंकी

IM terrorists reuniting in the country: Agencies

सूत्रों ने बताया कि अबतक की जांच के मुताबिक इन लड़कों का सरगना सफी अरमार उर्फ युसूफ करीब पांच साल पहले खत्म हो चुके आईएम का पुराना आतंकी है। अबतक के लोकेशन के मुताबिक वह तुर्की में बैठकर दूर दराज के लड़कों को लामबंद करने की कोशिश लंबे समय से कर रहा है।

इसके लिए वह आईएस के खिलाफत के संदेश के सहारा ले रहा है। एजेंसियों को यह भी शक है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी यहां पैदा हो रहे इस नए हालात से आतंक का फसल काटने की नई कोशिश में है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई से गिरफ्तार हुआ अब्दुस सामी नाम का लड़का इसी की एक कड़ी है। इससे पहले हरिद्वार समेत देश के कई भागों से गिरफ्तार लड़के अपने मकसद में कई कदम आगे बढ़ चुके थे।

गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक यही वजह है कि इन लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि साईटों के जरिए आईएस की तरफ आकर्षण रखने वाले लड़कों को विभिन्न स्तर पर काउंसलिंग के जरिए वापस लाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed