{"_id":"051885f9dbc4bdad7e37a25d9345eee7","slug":"im-can-kidnap-kejriwal-delhi-police-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का हो सकता है अपहरण, अलर्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल का हो सकता है अपहरण, अलर्ट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 19 Jan 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का अपहरण हो सकता है। खुफियों सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन केजरीवाल के अपहरण की साजिश रच सकता है।
विज्ञापन
निजी समाचार चैनलों के मुताबिक खुफिया एजेंसी आईबी को सूचना मिली है कि इंडियन मुजाहिदीन अपने आतंकी यासीन भटकल को छुड़ाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का अपहरण कर सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ाने को लेकर केजरीवाल से भी बातचीत की है, लेकिन केजरीवाल ने सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है।
हालांकि जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ा दी है। इससे पहले भी केजरीवाल लगातार सुरक्षा लेने से इनकार करते रहे हैं।
नई दिल्ली में धारा 144 लागू
पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राज्य में धारा 144 लागू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली में मालवीय नगर में कथित तौर पर देह व्यापार के मामले को लेकर कानून मंत्री सोमनाथ भारती और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था।
इस विवाद के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इन पुलिस अधिकारियों की शिकायत गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे से की थी। इनके निलंबन की मांग को केजरीवाल ने सोमवार से धरना देने का ऐलान किया है।