फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Illegal immigration from Bangladesh still on Gogoi

असम में बांग्लादेशियों का आना जारी: गोगोई

Sat, 03 Nov 2012 09:30 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 03 Nov 2012 09:30 PM IST
विज्ञापन
Illegal immigration from Bangladesh still on Gogoi

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा है कि बांग्लादेश से राज्य में अवैध अप्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है लेकिन इसमें कमी आई है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक कार्यक्रम में गोगोई ने कहा कि 1991 से पड़ोसी देश बांग्लादेश से राज्य में आने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं इससे इनकार नहीं करता हूं। अवैध अप्रवासियों के आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है लेकिन इसमें कमी आई है। हम इस मामले को कमतर नहीं आंक रहे हैं लेकिन हम सार्वजनिक रूप से तथ्य सामने रखना चाहते हैं। मैं भी विदेशियों के खिलाफ हूं लेकिन विदेशियों के नाम पर वास्तविक भारतीयों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


उग्रवाद की समस्या पर असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 12 उग्रवादी गुट हैं, जिनमें से ज्यादातर सरकार के साथ शांति वार्ता के लिए आगे आए हैं। उन्होंने राज्य में एक दशक पहले की तुलना में वर्तमान में कानून व्यवस्था की बेहतर हालात का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed