{"_id":"7feee4c2-9d9f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"illegal-building-collapses-in-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाणे में ताश के पत्तों की तरह ढही इमारत, 30 मरे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ठाणे में ताश के पत्तों की तरह ढही इमारत, 30 मरे
ठाणे/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Apr 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाणे के शिल फाटा इलाके में गुरुवार शाम एक सात मंजिला इमारत गिरने से उसमें दबकर 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 69 से अधिक लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। घायलों में महिलाओं और बच्चों की तादाद ज्यादा है।
पुलिस ने आरोपी बिल्डर जमाल खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन वह अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।
पुलिस कमिश्नर के पी रघुवंशी ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। कितने लोग मलबे में फंसे हैं अभी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, घायलों को थाणे के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जबकि कुछ को मुंबई के जे जे और सिऑन अस्पताल रेफर किया गया है।
लोगों के मुताबिक इस इमारत में करीब 50 परिवार रहते थे। घटना के समय ज्यादातर लोग अपने घरों में ही थे। लोगों का कहना है कि चार माह पहले बनी यह इमारत अवैध है और इसमें घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन