फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   iitions in support with sandeep panday

डॉ. संदीप पांडेय के समर्थन में आए आईआईटियंस

Fri, 08 Jan 2016 04:24 AM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 04:24 AM IST
विज्ञापन
iitions in support with sandeep panday

मैगसायसाय अवार्डी डॉ. संदीप पांडेय के समर्थन में अब आईआईटी बीएचयू के छात्र भी उतर आए हैं। छात्रों ने गुरुवार को कैंपस के लिंबडी चौराहे पर संदीप पांडेय के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया।

विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि संस्थान प्रशासन की तरफ से उन पर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। हमारी मांग है कि संस्थान में उनकी वापसी हो।

अभियान में करीब 500 से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ आम जनता ने भी हस्ताक्षर किया। हालांकि कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन के सुरक्षाकर्मियों ने छात्र-छात्राओं को वहां से हटा दिया।

विज्ञापन

हटा दिया गया संस्थान से

iitions in support with sandeep panday

आईआईटी बीएचयू में विजिटिंग प्रोफेसर रहे डॉ. संदीप पांडेय को दो दिन पहले संस्थान से हटा दिया गया। उन पर राष्ट्रद्रोह और निर्भया कांड पर बनी प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री को प्रदर्शत किए जाने का आरोप है।

बतौर विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. संदीप पांडेय संस्थान के छात्र-छात्राओं के बेहद करीब रहे। गुरुवार को उनके समर्थन में उतरे आईआईटी के विद्यार्थियों का कहना था कि अगर डॉ. संदीप के यहां से जाने पर हमारी पढ़ाई का नुकसान होगा।

हम चाहते हैं कि वह संस्थान में पढ़ाते रहें। कम से कम बीच सेशन में उन्हें बिल्कुल नहीं हटाया जाना चाहिए। उन्होंने संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव संगल से मांग की है कि डॉ. संदीप पांडेय की बर्खास्तगी वापस ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed