फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   iit panel recommends raising tuition fee of undergraduate programme

आईआईटी से पढ़ाई करनी होगी और महंगी

Tue, 06 Nov 2012 08:45 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 06 Nov 2012 08:45 AM IST
विज्ञापन
iit panel recommends raising tuition fee of undergraduate programme

आईआईटी में अंडर ग्रेजुएट कोर्स करने वाले छात्रों को आगामी सत्र से लगभग दोगुनी ट्यूशन फीस चुकानी पड़ सकती है। आईआईटी काउंसिल की स्थायी समिति ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए ट्यूशन फीस 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 90 हजार रुपये सालाना करने की सिफारिश की है। हालांकि समिति ने दलित और पिछड़े वर्ग के छात्रों पर फीस बढ़ोतरी का बोझ नहीं डालने के लिए कहा है।

विज्ञापन


मुंबई में सोमवार को हुई समिति की बैठक में इन सिफारिशों पर मुहर लगाई गई। अब इन संस्थानों की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था आईआईटी काउंसिल 7 जनवरी को बैठक कर इन सिफारिशों पर कोई फैसला करेगी। मालूम हो कि आईआईटी काउंसिल की ओर से गठित काकोदकर कमेटी ने पिछले साल दी अपनी सिफारिशों में कहा था कि ट्यूशन फीस को मौजूदा 50 हजार रुपये सालाना से बढ़ाकर दो से ढाई लाख रुपये किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इन सिफारिशों पर अभी विचार चल रहा है, ऐसे में सालाना फीस में 40 हजार रुपये की अंतरिम बढ़ोतरी की जा सकती है। काकोदकर कमेटी ने ट्यूशन फीस में चार गुना बढ़ोतरी करने की सिफारिश करते हुए कहा था कि संस्थानों वित्तीय स्वायत्तता हासिल करने में मदद मिलेगा। काउंसिल ने इन सिफारिशों को 2013 से अमल में लाने की सैद्धांतिक सहमति दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed