{"_id":"4cc2f04d01cc8befd6651178692ee7b9","slug":"iit-madras-suspends-professor-student-alleges-sexual-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न: आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर पर गिरी गाज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यौन उत्पीड़न: आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर पर गिरी गाज
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Dec 2013 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने सहकर्मी के साथ यौन उत्पीड़न मामले में फंसे आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर बी रामामूर्ति को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सितंबर में यूरोप टूर के दौरान मेकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर बी रामामूर्ति पर यौन शोषण का आरोप लगा था।
बोर्ड ऑफ गवनर्स ने इस मामले की जांच की थी। जांच समिति ने माना कि प्रोफेसर ने रिसर्च स्कॉलर की भावना को ठेस पहुंचाई और उनका वर्ताव बिल्कुल गलत था।
रिसर्च स्कॉलर ने प्रोफेसर पर आरोप लगाया था कि पोलैंड टूर के दौरान एक साइंस कांफ्रेंस में प्रोफेसर ने उन्हें अपने साथ होटल रूम में सोने को कहा था। जब प्रोफेसर ने उन पर इसके लिए दबाव डाला तो उसने वह जगह छोड़ दी।
जांच के दौरान पीड़िता के दोस्तों ने बताया कि इस घटना का रिसर्च स्कॉलर पर गहरा असर पड़ा। वह डिप्रेशन में चली गई और उसका वजन भी घटने लगा।
हालांकि प्रोफेसर ने अपनी सफाई में दलील दी कि पीड़िता के पास कम पैसे थे। बतौर महिला होने के नाते उसने उसकी मदद करने की सोची और उसे होटल में ठहरने को कहा था।
विज्ञापन
वहीं जांच समिति ने कहा कि यदि प्रोफेसर को इतनी ही चिंता थी कि तो उन्होंने स्कॉलर के होटल से बाहर जाने पर उसकी सुध क्यों नहीं ली?